बरेली

आखिर क्यों निकाह के लिए जिद पर अड़ी लड़की?

सुजीत गुप्ता
31 Oct 2021 7:30 AM GMT
आखिर क्यों निकाह के लिए जिद पर अड़ी लड़की?
x

बरेली में शीशगढ़ क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है क्योंकि एक लड़की ने अपने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया और इतना ही नही उससे निकाह करने की जिद पर भी अड़ गई।

बतादें कि 8 माह पूर्व रामपुर जनपद के एक गांव की किशोरी शीशगढ़ में एक रिश्तेदारी के घर शादी समारोह में आई थी। वहीं पर उसकी डीजे संचालक से मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों ने फोन पर बात करनी शुरू कर दी। कुछ दिन बाद किशोरी रामपुर वापस चली गई।

दो माह पूर्व किशोरी के परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो परिजनों ने किशोरी को फटकार लगाई। दो दिन पूर्व प्रेमी किशोरी को घर से बुला लाया और अज्ञात जगह पर ले जाकर उसके साथ दो दिन तक संबंध बनाया फिर छोड़ कर चला गया। परेशान किशोरी शीशगढ़ थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर प्रेमी को हिरासत में ले लिया। किशोरी प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी हुई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है। दोनों पक्ष निकाह कर रहे हैं।

Next Story