बरेली

दूसरे धर्म की युवती से किया प्रेम विवाह, पत्नी की बहन-बहनोई उसकी जान के दुश्मन, एसएसपी से न्याय की गुहार

Desk Editor
26 Aug 2022 10:16 AM GMT
दूसरे धर्म की युवती से  किया प्रेम विवाह, पत्नी की बहन-बहनोई उसकी जान के दुश्मन, एसएसपी से न्याय की गुहार
x

दो साल पहले एक युवक ने दूसरे धर्म की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन दो साल से लगातार उसकी पत्नी की बहन-बहनोई उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। युवक पर अब आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना फरीदपुर के रहने वाले श्रवण यादव पुत्र ऋषिपाल ने बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व नजमा पुत्री नत्थू के साथ हिन्दू रीतिरिवाज से प्रेम विवाह किया था। जिसमें नजमा ने अपने धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया है और अपना नाम नजमा उर्फ निधि रख लिया है। वह और उसकी पत्नी निधि सुख-शान्ति से अपना जीवन यापन कर रहे थे। नजमा उर्फ निधि के बहन-बहनोई शुरू से ही इस विवाह से नाखुश थे।

जिस कारण वह और उसकी पत्नी काफी समय तक गांव से बाहर ही निवास करते रहे परन्तु कुछ समय पूर्व वह अपनी पत्नी के साथ गांव में निवास करने लगा। 24 अगस्त को नजमा उर्फ निधि के बहनोई और बहन व अन्य दो अज्ञात लोग घर पर आये और नजमा उर्फ निधि से कहने लगे कि तुम मुस्लिम हो, इसे छोड़ दो।

हम तुम्हारा विवाह मुस्लिम युवक से करवा देंगे तब मेरी पत्नी ने मना कर दिया और इस बात पर काफी बहस भी हो गई। तब उसकी पत्नी के बहनोई ने मुझे धर्म परिवतर्न करने के लिये बोला। श्रवण ने मना किया तो उसे और उसकी पत्नी को झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देने की धमकी दी। लगातार उसे धमकी मिल रही है। आज पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Next Story