बरेली

एक साल से नहीं मिला पुत्र, अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या की आशंका, पीड़ित पिता ने लगाई कप्तान से गुहार

Shiv Kumar Mishra
11 Jan 2023 1:08 PM GMT
एक साल से नहीं मिला पुत्र, अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या की आशंका, पीड़ित पिता ने लगाई कप्तान से गुहार
x

बरेली थाना भुता के ग्राम लाडपुर मुड़िया निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र जयपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है जिसमें बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा विवेक कुमार 13 जनवरी 2022 से गायब है जिसका आज तक अता पता नहीं चल सका पीड़ित ने बताया कि उसने गुमशुदगी में मामला दर्ज कराया था परंतु अब पता चला है कि जहां वे किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

उसी के सामने रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी से पीड़ित के पुत्र के संबंध थे। और उसी महिला ने दूसरे व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री से मिलवाया था जिससे दोनों व्यक्ति पीड़ित के पुत्र विवेक से रंजिश मानते थे प्रार्थी ने बताया की 13 जनवरी को उक्त आरोपी ड्राइवर हैं जो उसे बुलाकर घर से बाहर ले गए थे।

इसलिए आशंका है कि उन्हीं लोगों ने विवेक का अपहरण कर हत्या करके उसके शव को कहीं छुपा दिया है परंतु पुलिस मामले की विवेचना नहीं कर रही है जिससे परेशान होकर पीड़ित हो एसएसपी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना पड़ा है प्रार्थी ने पुत्र को ढूंढ कर न्याय की गुहार लगाई है।

Next Story