बरेली

प्रधानाध्यापक के थप्पड़ मारने से मासूम बच्ची की आँख की रोशनी चली गई

Shiv Kumar Mishra
6 Jun 2022 8:32 AM GMT
प्रधानाध्यापक के थप्पड़ मारने से मासूम बच्ची की आँख की रोशनी चली गई
x

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुईया पट्टी में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के झगड़े की शिकायत करने पर हेडमास्टर बलवंत सिंह ने छात्रा के थप्पड़ मार दिया जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। छात्रा की मां ने हैडमास्टर बलवंत सिंह पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव सतुईया पट्टी निवासी रामो देवी के द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के मुताबिक उनकी सात बर्षीय बेटी गौरी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के कक्षा दो में पढ़ती है।मार्च महीने में बच्चों बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया था। जिसकी शिकायत करने वह स्कूल के हेडमास्टर से गई थी।उस समय हेड मास्टर बलवीर सिंह फोन पर बात कर रहे थे। आरोप है बगैर फोन काटे और छात्रा की बात बगैर सुने उन्होंने गुस्से में गौरी के जोरदार थप्पड़ मार दिया। जिससे उसकी आंख में सूजन आ गई।उस समय कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन उसकी आंख ठीक नहीं हुई।

उन्होंने छात्रा की आंख को स्थानीय अस्पताल में दिखाने के बाद दिल्ली एम्स भी दिखाया।लेकिन सभी डॉक्टर ने जांच करने के बाद आंख की रोशनी बापस आने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी की। हेड मास्टर को भी बताया तो आरोप है हेडमास्टर बलबीर सिंह ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये कहा तुम जहाँ चाहो वहाँ शिकायत करो मैं कुछ नही कर सकता।इस बाबत पीड़ित ने फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की तहरीर आई है। जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हेड मास्टर बलवंत सिंह ने बताया गौरी क्लास 2 में पड़ती है।मैं उस क्लास को पढ़ाता भी नही हूँ। उस क्लास में महिला टीचर पढ़ाती है।मेरा स्वास्थ ठीक नही है में कई महीने से अवकाश पर हू।आरोप निराधार है।कोई मेरे खिलाफ साजिश रच रहा है।

Next Story