बरेली

बरेली में ट्रिपल मर्डर : फसल कांटने को हुए विवाद में जमकर हुई फायरिंग, तीन की मौत, एक घायल, पुलिस कप्तान समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

Shiv Kumar Mishra
11 Jan 2023 5:48 PM GMT
बरेली में ट्रिपल मर्डर : फसल कांटने को हुए विवाद में जमकर हुई फायरिंग, तीन की मौत, एक घायल, पुलिस कप्तान समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
x

राहुल सक्सेना

बरेली। फरीदपुर के गोविंदपुर इलाके में बुधवार शाम जमीनी रंजिश में फसल कांटने को लेकर गोलियां बरसाकर 3 लोगों की हत्या कर दी गई। करीब 20 से अधिक राउंड फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत मच गई। गाेली लगने से तीन लोग घायल भी हैं। रात में तीन थानाें की पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुँचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गैंगवार में यह वारदात की गई है।

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की यह वारदात है। ग्राम पंचायत कटका रमन के पास कुडरी के खेतों में सरदार जी के झाले पर बुधवार देर शाम जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई। जिसमें तीन लोगों की हत्या कर दी गई। और तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसके चलते बरेली के आला अधिकारियों सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पहले भी यहां देशी रायफल से गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। साथ ही घटना में हिस्ट्रीशीटर का नाम भी चर्चा में है।

क्या था मामला

आज बुधवार शाम 5:30 बजे गन्ना काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी विवाद में दोनों तरफ से फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान देवेंद्र सिंह, परविंदर तथा एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की घटना घटित हुई है। दुस्साहसिक एवं जघन्य वारदात में सुरेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज टीम को बताया कि ग्राम रायपुर हंस निवासी सुरेंद्र सिंह तोमर उर्फ सुरेश पाल तोमर महान दल से विधायकी का चुनाव लड़ चुका है। परमिंदर सिंह पक्ष चंडीगढ़ पंजाब निवासी है। घटना के बाद रामगंगा कटरी से सटे इलाके में दहशत का माहौल है।

गैंगवार से आसपास के इलाके में दहशत है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। जहां करीब आधा घंटे तक फायरिंग चलती रही। गोविंदपुर गांव तीन थानों का बार्डर है। यहां गैंगवार को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। फरीदपुर, भमोरा और दातागंज थाने का बार्डर लगता है।

घटना की सूचना मिलते ही एडीजी बरेली जोन पीसी मीना, आईजी बरेली रेंज डॉ राकेश सिंह, पुलिस कप्तान डीआईजी अखिलेश चौरसिया कई थानों का फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। यूपी पुलिस के प्रवक्ता ने बताया है कि वारदात का डीजीपी मुख्यालय से लेकर सीएम ऑफिस ने संज्ञान लिया है। संबंधित अफसरों को कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, यूपी पुलिस पूरे घटनाक्रम के बाबत तमाम बिंदुओं पर गहनता के साथ छानबीन कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि एक पक्ष के दो व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक घायल है पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक सुरेश पाल तोमर ने 18 से 20 लोगों के साथ फायरिंग की थी जवाब में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग शुरू कर दी। तीन टीमें बनाई गई हैं तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। और आरोपियों की शीघ्र ग्रिफ्तारी की जाएगी।



Next Story