बस्ती

यूपी का चुनावी गणित. लोकसभा- डुमरियागंज (Domariyaganj) का विश्लेषण

Shiv Kumar Mishra
31 July 2023 12:31 PM GMT
यूपी का चुनावी गणित. लोकसभा- डुमरियागंज (Domariyaganj) का विश्लेषण
x

विशाल पाण्डेय

यूपी का चुनावी गणित विशाल विश्लेषण

लोकसभा- डुमरियागंज (Domariyaganj)

कुल मतदाता- 18,85,433 (बढ़ोतरी संभव)

कुल विधानसभा- 5

मौजूदा सांसद- BJP

2019 चुनाव के नतीजे- (कुल मतदान- 52.26%)

1.BSP+SP- 3,86,932

2.BJP- 4,92,253

3.Cong- 60,549

2019 के लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा सीट पर बीजेपी ने लंबे अंतर से जीत दर्ज की.

2022 विधानसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के नतीजे-

1.SP- 3,52,207

2.BJP- 4,25,516

3.BSP- 1,16,393

2019 के लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा सीट पर BJP को 4,92,253 वोट मिले. 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने इस सीट पर 1,05,321 वोटों से जीत दर्ज की. यह जीत सपा और बसपा का गठबंधन के बावजूद इतनी बड़ी थी.

लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में BJP को 4,25,516 वोट मिले. यानि 2019 के लोकसभा चुनाव के मुक़ाबले 2022 में डुमरियागंज लोकसभा #सीट पर BJP को 66,737 वोट #कम मिले. लेकिन इस सीट पर BJP का सपा से #जीत का अंतर अभी भी 73,309 वोटों का है.

2019 के लोकसभा चुनाव में #सपा और #बसपा गठबंधन को डुमरियागंज लोकसभा सीट पर 3,86,932 वोट मिले.

वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में सपा को अकेले 3,52,207 वोट मिले और #BSP को 1,16,393 वोट मिले. यानि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का वोट #ट्रांसफ़र नहीं हुआ.

डुमरियागंज लोकसभा सीट पर सपा 73,309 वोटों से बीजेपी से पीछे है.

2019 के लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज सीट पर #कांग्रेस को 60,549 वोट मिले लेकिन 2022 में हालात बेहद ख़राब रहे.

डुमरियागंज लोकसभा सीट ब्राह्मण, क्षत्रिय और दलित बाहुल्य है. अति पिछड़ी जातियों का वोट बेहद निर्णायक है. यादव-मुस्लिम भी कुछ विधानसभा सीटों पर प्रभावी हैं.

2024 के लोकसभा चुनाव में भी डुमरियागंज लोकसभा सीट पर मुख्य #मुक़ाबला बीजेपी और सपा के बीच ही होगा.

डुमरियागंज लोकसभा सीट की शोहरतगढ़, कपिलवस्तु विधानसभा सीट पर बीजेपी बहुत आगे है तो इटवा और डुमरियागंज सीट पर सपा का दबदबा है. बांसी विधानसभा सीट पर बीजेपी और सपा दोनों का प्रभाव है.

2022 के विधानसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की 5 विधानसभा सीटों में से 3 सीटें BJP और 2 #सीट सपा ने जीती.

1.शोहरतगढ़- (SP- 46,599), (BJP- 71,062), (BSP- 22,300)

2.कपिलवस्तु- (SP- 92,001), (BJP- 1,22,940), (BSP- 26,662)

3.बांसी- (SP- 64,256), (BJP- 84,596), (BSP- 22,071)

4.इटवा- (SP- 64,253), (BJP- 62,591), (BSP- 24,944)

5.डुमरियागंज- (SP- 85,098), (BJP- 84,327), (BSP- 20,416)

Next Story