बस्ती

बरसात में भरभरा कर ढहा मकान, दो युवतियों की मौत, आठ घायल

सुजीत गुप्ता
18 Sep 2021 6:21 AM GMT
बरसात में भरभरा कर ढहा मकान, दो युवतियों की मौत, आठ घायल
x

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पिछले तीन दिनों से हो रही अतिवृष्टि से वेदीपुर बाजार में सड़क किनारे बना मोहम्मद अली का मकान शुक्रवार/शनिवार की रात गिर गया। घर में परिवार के 10 सदस्य सो रहे थे जो मलबे के नीचे दब गए। हादसे में परिवार की दो युवतियों की मौत हो गई। आठ अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल अयोध्या में चल रहा है।

बेदीपुर चौराहे पर स्थिति मोहम्मद अली पुत्र मजनू निवासी का पक्का मकान बेसमेंट पर बना था। कई वर्ष से परिवार उसी मकान में रहता है। शुक्रवार की रात में खाना खाकर परिवार के 10 सदस्य अपने अपने जगह पर सो गये। अचानक रात में मकान ढह गया। परिवार के सभी लोग मकान में दब गए। तरन्नुम फातिमा पुत्री मोहम्मद अली (22) की ईलाज के दौरान अयोध्या में मौत हो गयी। सना फातिमा पुत्री मोहम्मद अली (19) वर्ष की मौके पर मौत हो गयी। परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज अयोध्या में हो रहा है।


Next Story