भदोही

भदोही में छत ढलाई के समय बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से एक की मौत और कई घायल

भदोही में छत ढलाई के समय बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से एक की मौत और कई घायल
x

भदोही। यूपी के भदोही के मोढ़ रोड पर ओएसी कालीन कंपनी की छत ढलाई के समय शटरिंग गिरने से छह से ज्यादा श्रमिक दब गए। भदोही के मोढ़ रोड पर ओएसी कालीन कंपनी है। यहां छत ढालने के लिए शटरिंग कर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री जुटा ली गई थी। रविवार को ढलाई का काम शुरू किया गया।

बताया जाता है कि शाम लगभग चार बजे शटरिंग भारी बोझ संभाल नहीं पाया और वह गिर गया। उसके नीचे नीचे छह से ज्यादा मजदूर दब गए। एक मजदूर की मौत हो गई है। मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। मलबे को हटाने में क्रेन की मदद ली जा रही है। हादसे की जानकारी होने के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए लोग तुरंत जुट गए। मौके पर पुलिस मौजूद है।


Next Story