
Archived
घरेलू विवाद को लेकर महिला पर तेज़ाब डाला,महिला गंभीर रूप से घायल
शिव कुमार मिश्र
4 Feb 2018 5:02 PM IST

x
रिपोर्ट -फैसल खान
बिजनौर: प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद भले ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने महिला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाख दावे किये हो,लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के सभी दावे महिला सुरक्षा को लेकर फेल होते नज़र आ रहे है।ऐसे ही एक मामले को लेकर बिजनौर जनपद के नांगल सोती थाने में परिवार के एक व्यक्ति ने पुरानी किसी बात और विरोध की नाराजगी को लेकर एक महिला को तेज़ाब से नहला डाला।उधर गंभीर रुप से घायल इस महिला को बिजनौर जिला अस्पताल से मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हम आपको बता दे कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद भले ही उतर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिला की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करे।लेकिन यूपी सरकार की पुलसिया कार्यवाही को लेकर लगातार सवाल जवाब उठते रहे है।इसी कड़ी में बिजनौर जनपद के नांगल सोती थाना क्षेत्र की रहने वाली शादी सुदा पीड़ित महिला पूजा को उसी के बराबर में रहने वाले विपिन नाम के युवक ने कुछ दिन पहले हुए झगड़े को लेकर आज महिला को तेज़ाब से नहला दिया।इस घटना में गंभीर हालत में आई महिला को जिला अस्पताल बिजनौर से मेरठ अस्पताल भेज दिया है।उधर घायल महिला पूजा ने इस घटना को लेकर बताया की पड़ोस के रहने वाले ने विवाद को लेकर उसके ऊपर तेज़ाब डाला है।
उधर इस घटना को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर राम कुमार का कहना है की गंभीर हालत में इस महिला को जिला अस्पताल मेरठ रेफर किया जा रहा है।महिला के ऊपर केमिकल से हमला किया गया है।
उधर इस मामले को लेकर जिले के कोई भी पुलिस का अधिकारी खुलकर नही बोल रहा है।लेकिन बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी ने फोन पर बताया कि ये मामला 14 से 15 दिन पुराना है।किसी मामले को लेकर इन दोनों परिवार में कहा सुनी हुई थी।ये जो विवाद हुआ था उसमें परिवार के चाचा और भतीजे के बीच 14-25 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।
Next Story




