बिजनौर

परिवार के 3 सदस्यों ने पुलिस से परेशान होकर खाया जहर

Shiv Kumar Mishra
10 Jun 2021 8:34 AM GMT
परिवार के 3 सदस्यों ने पुलिस से परेशान होकर खाया जहर
x

फैसल खान

बिजनौर: एक बार फिर से पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस द्वारा लड़के के घर वालों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर लड़के के पिता माता व बहन ने जहर खा लिया। जहर खाने से तीनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उधर अस्पताल पहुंचे तीनों को अस्पताल के डॉक्टर ने जिला अस्पताल मेरठ इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

जिले के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव नारायणपुर के रहने वाले धर्मपाल का बेटा रवि गांव की ही एक लड़की को लेकर कुछ दिन पहले चला गया था। पता चला है कि लड़का और लड़की के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग को लेकर लड़का और लड़की मर्जी से घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद लड़की के घरवालों की तहरीर पर पुलिस द्वारा लगातार लड़की को बरामद करने के लिए लड़के के घरवालों पर दबाव बनाया जा रहा था।

इसी दबाव से परेशान फरार रवि नाम के लड़के के पिता धर्मपाल माता जग्गो और बहन रविता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। इस सेवन के बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में रिश्तेदारों ने इलाज के लिए तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टर ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया है। बारहाल अभी इस घटना में पुलिस का कहना है जैसे बताया गया है ऐसा कुछ नही है जांच सीओ बिजनौर को दे दी गई है जिसकी लापरवाही होगी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी

Next Story