
Archived
गठबंधन को लेकर दिया अजीत सिंह ने बड़ा बयान, 2019 लोक सभा चुनाव में?
शिव कुमार मिश्र
3 April 2018 4:34 PM IST

x
रालोद प्रमुख अजीत सिंह ने किया खुलासा किस तरह लड़ेंगे लोकसभा 2019 का चुनाव.
बिजनौर।2019 के आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के मुखिया जहा चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक कर रहे है। साथ ही पार्टी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयो से गठबंधन को लेकर चर्चा भी कर रहे है।
रालोद के मुखिया अजीत सिंह ने बिजनौर के पीडब्ल्यू डी डाकबंगले में आगामी 2019 लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयो की बैठक रख के चुनाव की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान नूरपुर सीट में होने वाले उप चुनाव को लेकर भी चौधरी ने बैठक कर अपने कार्रकर्ताओ से बातचीत कर चुनाव की रणनीति पर बात चीत की।
आज पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में रालोद के मुखिया अजीत सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ देश के सभी दल गठबंधन करेंगे और बीजेपी को चुनाव में हराने के काम करेंगे।केंद्र की सत्ता से मोदी को हटाना है।
2014 के लोकसभा चुनावों की रैली में बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था ,लेकिन इस सरकार में किसानों कीआय आधी कर दी है ।इस सरकार ने पहले रही सभी सरकारों की आपेक्षा सबसे ज्यादा किसानों की दी जाने वाली बिजली के बिल में बढ़ोतरी की है। रालोद मुखिया अजीत सिंह का बयान है कि बीजेपी संविधान बदलना चाहती है ।बीजेपी मुखिया ने युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था ,लेकिन युवाओ को पकोड़ा बेचने का रोजगार दिया है ।
फैसल खान
Next Story




