
Archived
नूरपुर विधानसभा सीट से अवनी सिंह को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार , अवनी ने किया नामांकन
शिव कुमार मिश्र
10 May 2018 8:33 AM IST

x
बिजनौर के नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अवनी सिंह ने किया नामांकन
फैसल खान
बिजनौरकी नूरपुर विधानसभा सीट से अवनी सिंह को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. अवनी सिंह नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुँची. बीजेपी पार्टी ने उपचुनाव में नूरपुर विधानसभा से बीजेपी मृतक विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह को इस विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
अवनि सिंह ने आज बिजनौर कलक्ट्रेट सदर चुनाव कार्यालय पहुँचकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। अवनि सिंह एक घरेलू महिला है और इनके 2 बच्चे है। अवनि ग्रेजुएट बताई जा रही है।विधायक की मौत के बाद बीजेपी ने सहानुभूति के तहत इस सीट पर अवनि को टिकट देकर पार्टी के वादे को पूरा किया है। कल बीजेपी का टिकट अवनि सिंह का घोषित होने के बाद इस विधानसभा सीट पर आज अवनि अपना नामांकन कराया है।
अवनि सिंह ने इस चुनाव में अपने पति और मृतक विधायक लोकेंद्र चौहान के बारे कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। काम को लेकर यहाँ की जनता उन्हें चाहती है और इसी के आधार पर मैं इस सीट लोगो से वोट मांगूंगी। साथ ही उनके अधूरे काम को पूरा कर उनके सपनों को पूरा करने का काम करूंगी।
Next Story




