
Archived
बीबी ने किया अपने बाप को फोन, बाप ने गुंडा लाकर जमकर की दामाद की धुनाई
शिव कुमार मिश्र
1 July 2018 11:42 AM IST

x
फैसल खान
बिजनौर: लोग अपने दामाद को सर का ताज समझते है और अपनी बेटी की विदाई हंस कर ऐसे कर देते है. जैसे कभी उनकी थी ही नहीं मगर बिजनौर थाना क्षेत्र के गांव झलरा में कुछ और ही देखने को मिला है. ससुर ने अपने ही दामाद को जान से मारने की नियत से गुंडे इकठे कर हमला बोल दिया. जिसमे दामाद पक्ष के तीन लोग बूरी तरह जख्मी हो गए.
दरअसल पूरा मामला उस वक़्त का है, जब नाजिम पुत्र निजामुद्दीन अपने घर पर सोया हुए था. मौका देख नाजिम की बीवी ने चुपके से अपने भाई को फ़ोन किया. फ़ोन पर उसके भाई ने फ़िल्मी अंदाज में गुंडे इकठे कर अपने ही दामाद को जान से मारने की नियत से वार कर दिया. जिससे नाजिम वे नाजिम के परिवार वाले काफी जख्मी हो गए. नाजिम की ससुराल पास के ही मुढाला गांव की है और दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चली आ रही थी. घंटो बात मोके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गयी.
साथ ही नाजिम के परिवार का कहना है कि नाजिम के ससुरालियों ने पहले भी कई बार नाजिम की सुपारी दी थी. जिसकी सुचना नाजिम ने पहले से ही पुलिस को दे रखी है. फ़िलहाल दोनों पक्षों में काफी तना तानी है. पुलिस ने अगर इस घटना को सही तहकीकात नहीं किया तो किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है
Next Story




