Archived

बिजनौर: पेड़ पर लटकी मिली 9वीं क्लास के छात्र की लाश, मचा हडकम्प

बिजनौर: पेड़ पर लटकी मिली 9वीं क्लास के छात्र की लाश, मचा हडकम्प
x
दो मासूम छात्र घर से स्कुल जाने के लिए निकले थे लेकिन एक छात्र तो घर पहुँच गया. जबकि दूसरा छात्र घर वापिस नहीं लौटा

दो मासूम छात्र घर से स्कुल जाने के लिए निकले थे लेकिन एक छात्र तो घर पहुँच गया. जबकि दूसरा छात्र घर वापिस नहीं लौटा. तमाम तलाशने के बाद इस मासूम छात्र की जंगल में पेड पर झूलती लाश मिली.


मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियो ने शव को पोस्टमार्टम किये बिना मृतक के परिजनों के कहने पर मासूम छात्र के खिलाफ क़त्ल के इलज़ाम में मामला दर्ज कर लिया. फिलहाल पुलिस मासूम छात्र से गहनता से जाँच पड़ताल कर रही है.


पेड़ पर झूलती ये लाश नवीं के छात्र रोहित की है. जो कल अपने घर से मासूम दोस्त के साथ स्कुल जाने के लिए निकला था. लेकिन रात भर जब रोहित घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए. जबकि उसका मासूम दोस्त मनोज वक़्त पर घर पहुँच गया था.

यूपी पुलिस की लापरवाही का आलम उस वक़्त देखने को मिला जब बिना जाँच पड़ताल के पुलिस ने मनोज मासूम छात्र व् उसके पिता सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. ये मामला बिजनौर के थाना नांगल सोती के सुंदरपुर बेहड़ा इलाके का है.
फैसल खान की रिपोर्ट

Next Story