

x
बिजनौर: बिजनौर शहर कोतवाली में एक बैंक ग्राहक को पचास हज़ार का चूना लगने का मामला प्रकाश में आया है। बैंक ग्राहक अशोक कुमार जनपद बिजनौर के नहटौर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी है। जिसके बिजनौर के पंजाब नेशनल बैंक व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में खाते है।
दरअसल पूरा मामला यह है कि अशोक कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक की चैक बुक से पचास हज़ार का चेक अपने ही नाम से काटकर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के चेक ड्राप बॉक्स में अपने खाते में जमा कराने के लिए ड्रॉप किया था। लेकिन वह चेक किसी अज्ञात व्यक्ति ने पंजाब नेशनल बैंक की विकास भवन शाखा से कैश करा लिया। बैंक ग्राहक जब अपनी बैंक पासबुक में एंट्री कराने पहुंचा तो वह ये सब देख दंग रह गया। जिसकी शिकायत बैंक ग्राहक ने बैंक मैनेजर से की।
दोनों ही बैंको के मैनेजर से बात करने पर पता चला कि मामला कुछ माह पूर्व का है और उनके भी हाल ही में संज्ञान में आया है। बैंक ग्राहक इस तरह का मामला सामने आने के बाद खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है और पुलिस को तहरीर देकर जाँच कराने की मांग कर रहा है। तो वहीं स्टेट बैंक वाले इस तरह के किसी भी चेक का कोई रिकार्ड अपने पास न होने की बात कह रहे है। भले मामला कुछ भी हो ये बात तो साफ है कि चेक का भुगतान तो पंजाब नेशनल बैंक से हुआ ही है वो चाहे जिसने भी कैश कराया हो।
फैसल खान की रिपोर्ट
Next Story




