
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- बिजनौर: बहन के घर जा...
बिजनौर: बहन के घर जा रहे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फैसल खान बिजनौर
स्योहारा :- क्षेत्र के ग्राम मंझोली निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिह पुत्र हरस्वरूप सिह निवासी मंझोली सुबह ट्रैक्टर लेकर ग्राम भोगपुर अपनी बहन के यहा जमीन जोतने के लिए जा रहा था। कि रास्ते में ही ट्रैक्टर पलटनें से नरेंद्र की मौत हो गयी।
हालांकि नरेन्द्र ट्रैक्टर के नीचे नही सडक के किनारे पडा था जिससे ऐसा भी प्रतीत होता है कि नरेन्द्र सिह को हार्टअटैक आया हो। राहगीरों ने डायल 108 को सुचना देकर नरेन्द्र के शव को सरकारी अस्पताल पहुचाया। नरेन्द्र की मौत की खबर सुनकर परिजनौं में कोहराम मच गया।
सुचना पाकर मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष उदय प्रताप ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जानकारी करनी शुरू की तो परिजनों का कहना है कि यह किसी की साजिश है लेकिन नरेन्द्र का किसी से कोई झंगडा ही नही हुआ। थानाध्यक्ष उदय प्रताप का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा उसके बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
सरकारी अस्तपाल के डाक्टर का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई निशान नही है जिससे लगता हो कि मृतक की ट्रैक्टर के पलटने मौत हुई हो। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव सरकारी अस्पताल में था और पुलिस घनटा स्थल पर जांच कर रही है।




