Archived

बिजनौर में बस डीसीएम से भिड़ी, तीन की मौत कई घायल

बिजनौर में बस डीसीएम से भिड़ी, तीन की मौत कई घायल
x
बस की स्पीड तेज़ होने वजह से बस ड्राइवर गाडी को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस टकरा गई।
बिजनौर में आज उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज़ी से आ रही एक प्राइवेट डग्गामार बस लोहे के सरिये से भरी डीसीएम से जा टकराई जिसमे तीन लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए जिनमे कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड पर आज उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक तेज़ रफ़्तार बस डीसीएम से जा टकराई इस हादसे में जंहा एक तरफ तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए जिसमे कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिजनौर ज़िले में आरटीओ की मिली भगत के चलते दर्जन भर से ज़्यादा डग्गामार बस अलग अलग जगह से रोज़ाना दिल्ली जाती है जो 100 की रफ़्तार पर दौड़ती है। ऐसा ही कुछ आज भी हुआ जब एक बस सुबह सवेरे स्योहारा से दिल्ली के लिए तेज़ी से जा रही थी की इसी दौरान थाना चांदपुर के हीमपुर बुज़ुर्ग इलाके में सरिये से भरी डीसीएम आ रही थी।

बस की स्पीड तेज़ होने वजह से बस ड्राइवर गाडी को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस टकरा गई। जिसकी वजह से तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दर्जन भर लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए ।वहीं इस हादसे बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
Next Story