
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- बिजनौर: पेट्रोल पंप...
बिजनौर: पेट्रोल पंप मुनीम से लुटे चार लाख, मचा हड़कम्प

फैसल खान बिजनौर
बिजनौर के किरतपुर मंडावर रोड मालन नदी के पुल के पास लाखों रुपये की लूट कर बदमाश फरार हो गए। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया व नगर में सनसनी फैल गई। पुलिस कप्तान ने घटना स्थल का दौरा किया।
बिजनौर के प्रसिद्ध व्यापारी आदेश अग्रवाल का मण्डावर में शक्ति किसान फिलिंग स्टेशन (पैट्रोल पम्प) है पैट्रोल पम्प का मुनीम महेंद्र सिंह निवासी ग्राम रतनपुरा थाना मंडावर रोज़ाना की भांति सारे दिन की पैट्रोल की बिक्री का कैश लेकर किरतपुर आ रहा था। रास्ते में मालन नदी पुल के पास मोटरसाइकिल सवार दो शसस्त्र बदमाशो ने मुनीम की मोटरसाइकिल चाकू के बल पर रुकवाई और ज़बरदस्ती डिग्गी खुलवाकर उसमें रखे चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
मुनीम के शोर मचाने पर वहां पर भीड़ इक्कठा हो गई और घटना की सूचना किरतपुर पुलिस को दी गई। जिससे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी एस पी व थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और घटना स्थल के आसपास कॉम्बिंग की लेकिन कोई सफलता नही मिल पाई। मुनीम के लूटी हुई रक़म चार लाख रुपये थी व बदमाशो की मोटरसाइकिल का अधूरा नम्बर 9934 था बदमाशो का कोई पता नही चल पाया इस घटना से नगर में सनसनी फैल गई।




