
Archived
बिजनौर: सफाई कर्मचारियों और व्यापारी के बीच मामूली कहा सुनी को लेकर झाड़ू के डंडे से मारपीट।एक्सक्लूसिव वीडियो
शिव कुमार मिश्र
18 Jan 2018 1:02 PM IST

x
धामपुर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे पर नगर पालिका परिषद के कुछ सफाई कर्मचारियो के साथ कल रात व्यापारियों ने गाली गलौच और मारपीट कर दी थी।
फैसल खान
बिजनौर। धामपुर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे पर नगर पालिका परिषद के कुछ सफाई कर्मचारियो के साथ कल रात व्यापारियों ने गाली गलौच और मारपीट कर दी थी। उधर इसी घटना को लेकर आज सफाई कर्मचारियों ने व्यापारी के दुकान पर पहुँचकर पहले बातचीत की लेकिन ये बातचीत बाद में लाठी डंडो में बदल गई।
बिजनौर।सफाई कर्मचारियों और व्यापारी के बीच मामूली कहा सुनी को लेकर झाड़ू के डंडे से मारपीट, एक्सक्लूसिव वीडियो@Uppolice @adgzonebareilly pic.twitter.com/LHHGQbhnHp
— Special Coverage (@SpecialCoverage) January 18, 2018
बाल्मीकि समाज के कई सफाई कर्मचारी और व्यापारी के बीच इस मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए। र इस मारपीट के बाद पुलिस दोनों पक्षो को अपने साथ थाने ले गई है। इस घटना से नाराज़ सफाई कर्मचारियों ने भगत सिंह में कूड़ा डाल दिया है। साथ ही व्यापारी भी इस मारपीट के विरोध में दुकानों को बंद कर दिया।
बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के नगर पालिका के कर्मचारी और व्यापारी में कल रात बातचीत हो गई थी। दरअसल ठंड के कहर को देखते हुए कल नगर पालिका सफाई कर्मी कल चौराहे पर आलाव जलाने के लिये लकड़ी डालने रात में चौराहे पर गये थे। उधर बबीता नाम की सफाई कर्मचारी ने बताया कि कल रात को लकड़ी डालने को लेकर व्यापारियों ने सफाई कर्मचारी से पहले तो गाली गलौच दी बाद में सफाई कर्मी के विरोध करने पर व्यापारी ने मारपीट कर दी।
धामपुर के भगत सिंह पर कूड़ा डालने आये सफाई कर्मचारी ने व्यापारी को पहचान लिया और अपने अन्य साथियों को फोन किया।बाद में वहाँ पहुचे अन्य सफाई कर्मचारियों ने रात हुई बातचीत को लेकर व्यापारियों से बातचीत चली रही थी। तभी किसी अनबन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू में लगे डंडो से मारपीट शुरू कर दी। सभी सफाई कर्मचारियों ने एक जुट होकर व्यापारी की दुकान पर डंडो से मारपीट करना शुरू कर दी। उधर रवि चौधरी ने मौजूदा नगर पालिका चैयरमैन पर आरोप लगाते हुए बताया कि ये चैयरमैन सत्ता के नशे में चूर है अगर ये इस मामले को निपटा देते तो ये नवबत नही आती। उधर पुलिस दोनो पक्षो को थाने ले गई है।
Next Story




