
मामूली कहासुनी को लेकर ट्यूशन पढ़ने गए छात्र ने छात्र को चाकुओं से गोदा

बिजनौर : हल्दौर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गए छात्रों में हुई मामूली कहा सुनी बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र को धारदार चाकुओ से गोद डाला है। उधर इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया है।
उधर गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले तो वहाँ मौजूद लोगों ने हल्दौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में गंभीर घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर छात्र की इलाज़ के दौरान हालत गंभीर होने पर छात्र को जिला अस्पताल बिजनौर से हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है।
बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में एक ही कोचिंग में पढ़ने गए 12 वी क्लास के छात्र पिंकू की उसी कोचिंग में पढ़ रहे छात्र से मामूली कहासुनी को लेकर आरोपी छात्र ने पिंकू छात्र को चाकुओ से गोद डाला है।उधर इस मामले को लेकर एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पिंकू नाम के छात्र को उसी के दोस्त ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
आरोपी छात्र घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है।आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी छात्र को पुलिस तलाश कर रही है। उधर गंभीर हालात में छात्र को मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया गया है।उधर ट्यूशन पढ़ने के दौरान आरोपी छात्र ने चाकुओ से हमला कर अपने दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
रिपोर्ट - फैसल खान




