बिजनौर

बिजनौर पुलिस ने 12 घंटे में किया डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
10 Jan 2020 4:14 PM IST
बिजनौर पुलिस ने 12 घंटे में किया डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
x
हत्यारोपी गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान हुईं गालीगलौच के कारण हुई थी हत्या।

बिजनौर पुलिस ने बीती रात कस्बा गंज में हुए डबल मर्डर का 12 घंटे बाद ही खुलासा करते हुए हत्यारोपी को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीने के दौरान हुई गाली गलौज के चलते बल्ली से पीट-पीटकर की गई थी दोनों की हत्या।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया हत्यारोपी नन्हे कस्बा गंज का रहने वाला है। फिलहाल वह धामपुर में अपने ससुराल में रहता है। कल वह अपने गांव में अपने पुराने लोगों से मिलने आया था इस दौरान उसने सूखे और प्रेम सिंह से मुलाकात की और तीनों गांव से कुछ दूर काली मंदिर के पास जाकर शराब पीने लगे शराब पीने के दौरान तीनों में किसी बात को लेकर गाली-गलौच हो गई जो हाथापाई में बदल गई।

इससे नाराज होकर नन्हे ने वही खेत में पड़ी लकड़ी(बल्ली) से सुक्खे ओर प्रेम सिंह पर हमला कर दिया। दोनों के अधिक नशे में होने के कारण वह हमले से समझ नहीं पाए और गिर गए इसके बाद प्रेम सिंह ने इसी बल्ली से पीट-पीटकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से खून से सनी भी बल्ली कभी बरामद कर लिया है और आरोपी नन्हे को भी गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने नन्हे को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

Next Story