
Archived
बिजनौर में सरेआम लड़की से छेड़छाड़ करने पर मनचले की जोरदार पिटाई, हंगामा जारी
शिव कुमार मिश्र
12 Dec 2017 12:39 PM IST

x
बिजनौर: प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सबसे पहले प्रदेश के मुखिया और सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही एन्टी रोमियो टीम का गठन कर दिया हो,लेकिन इसके बावजूद भी मनचले लड़कियों को छेड़ने से बाज़ नही आ रहे है।
एक बार फिर से लड़की से छेड़ छाड़ को लेकर पब्लिक ने मनचले की सरे राह पिटाई कर डाली। ये मामला है बिजनौर बस अड्डे चौराहे का जहा पर सामान लेने जा रही एक लड़की से मनचले ने लड़की को छेड़ दिया बस फिर क्या था लड़की के विरोध करने पर जमा भीड़ ने मनचले की सरे राह पिटाई कर उसको सबक सिखाया।
प्रदेश के मुखिया योगी ने भले ही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर एन्टी रोमियो टीम का गठन किया हो,लेकिन ये टीम अब निष्क्रिय हो चुकी है। क्योंकि अब भी आय दिन महिलाओ और लड़की से छेड़छाड़ का मामला कही न कही से सामने आ रहा है।
ताज़ा मामला है बिजनौर के बस अड्डे चौराहे का जहा पर एक लड़की अपने घर का सामान लेने बाजार के लिये बस अड्डे के पास से गुज़र रही थी।तभी वहा मौजूद मोनू नाम के मनचले ने लडक़ी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
उधर जब लड़की ने छेड़खानी का विरोध किया तो वहाँ जमा भीड़ ने मनचले की जमकर पिटाई कर डाली और गुस्साई लड़की ने भी भीड़ के सामने मनचले लड़के के गाल पर थप्पड़ बजा दिए।उधर मौके पर पहुची 100 डायल की पुलिस को पब्लिक ने मनचले को सौप दिया है।उधर पुलिस मनचले युवक को अपने साथ शहर कोतवाली बिजनौर थाने ले गई है।
फैसल खान की बिजनौर से रिपोर्ट
Next Story




