

x
बिजनौर: थाना कोतवाली शहर के नई बस्ती के रहने वाले सरकारी अध्यापक की स्कूल जाते वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई है। उधर इस हादसे में अध्यापक ने तो घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मामला आज सुबह 9 बजे का है ,जब बिजनौर से कोतवाली देहात रोड पर किसान इंटर कॉलेज में अध्यापक नरेश बच्चों को पढ़ाने के लिये स्कूल जा रहे थे।तभी सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉले से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉले का पिछला टायर अध्यापक के सर के ऊपर चढ़ गया।उधर इस हादसे के बाद मौके पर पहुची पुलिस पंचनामा भर लाश को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।उधर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉले चालक के खिलाफ मुकदमा लिख उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हम आपको बता दे कि सड़क दुर्घटना में इज़ाफ़े को लेकर इन अवैध ट्रैक्टर ट्रॉले के खिलाफ बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर इन ट्रैक्टर ट्रॉला को बंद करने के लिये चीनी मिलो को निर्देश भी दिए गए थे।उसके बावजूद भी गन्ना माफिया ट्रैक्टर ट्रॉले से ही गन्ने को मिल में ले जा रहे है।इसी को लेकर आज किसान इंटर कॉलेज के एक शिक्षक की मौत हो गई।
किसान इंटर कालेज के शिक्षक नरेश कुमार बी 14 नई बस्ती बिजनौर के रहने वाले थे। वो कॉलेज में कक्षा 12 तक गणित के शिक्षक थे। आज सुबह वो कॉलेज के लिये जा रहे थे कि रहीमपुर में उनकी बाइक को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका सिर ट्राली के नीचे आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
फैसल खान की बिजनौर से रिपोर्ट
Next Story




