Archived

बिजनौर: युवक का दिन दहाड़े अपरहण, 1 गिरफ्तार, पुलिस ने युवक किया बरामद

बिजनौर: युवक का दिन दहाड़े अपरहण, 1 गिरफ्तार, पुलिस ने युवक किया बरामद
x

फैसल खान

बिजनौर- मण्डावर थाना क्षेत्र के चंदक भवानीपुर गांव में आज देर शाम घर जा रहे युवक को कार में सवार होकर आये 4 अपरहणकर्ता युवक को जबरन कार डालकर फरार हो गए। अपरहण कर्ताओ ने युवक की कार में और घर ले जाकर जमकर पिटाई की। अपरहण युवक के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने युवक को आरोपियों के घर से बरामद कर लिया। पुलिस 1 आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई है। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।


अंकित भवानीपुर गांव का रहने वाला है। सुबह अंकित अपने खेतों पर पानी देने के लिये गया था। पास के ही गांव चंदोक के रहने वाले जिले सिंह,नेपाल,रविकांत और सुनील ने सुबह पानी के विवाद को लेकर शाम को कार से आकर जब अंकित घर लौटने लगा तो इन्होंने जबरन अंकित को कार में डालकर मारते पीटते हुए अपने घर ले गए और वहाँ पर भी युवक के साथ जमकर मारपीट की।


सीओ सिटी गजेंदर पाल सिंह ने बताया कि इन लोगो की सुबह किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद इन युवकों ने इस युवक को गाड़ी से उठाकर अपने घर ले गए और मारपीट की। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी के घर से युवक को बरामद कर लिया है। पुलिए ने 1 आरोपी को कार समेत गिरफ्तार कर लिया जबकि 3 की तलाश की जा रही है।

Next Story