
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- बिजनौर में बीजेपी...
बिजनौर
बिजनौर में बीजेपी विधायक के पति ने सरकारी डॉ को पीटा, डॉ गये हडताल पर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल
Special Coverage News
14 Oct 2019 12:05 PM IST

x
अन्य चिकित्सकों ने भी धमकी देते हुए कहा है कि अगर हमारी मांग पूरी नही हुई तो कार्य नही करेंगे वही हड़ताल के होने से मरीज परेशान है.
बिजनौर में बीजेपी विधायक सूची चौधरी के पति मौसम चौधरी ने डॉक्टर को पोस्टमार्टम हाउस पर पीटने की खबर मिली है. डॉक्टर की पिटाई विधायक सूची चौधरी के पति मौसम चौधरी ने पोस्टमार्टम में देरी करने पर की है.
विधायक के पति द्वारा डॉक्टर को पीटे जाने से Pms चिकित्सा सेवा संघ ने हड़ताल कर दी है. वहीँ अन्य चिकित्सकों ने भी धमकी देते हुए कहा है कि अगर हमारी मांग पूरी नही हुई तो कार्य नही करेंगे वही हड़ताल के होने से मरीज परेशान है.
इस तरह की घटना होने से जिले के आला अधिकारी भी परेशान नजर आ रहे है. बीजेपी विधायक के पति की हरकत से पार्टी के काफी बेइज्जती भी हो रही है. फ़िलहाल डॉ अपनी मांग पर अड़े हुए है.
Next Story




