- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- यूपी : प्रेम प्रसंग से...
यूपी : प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी बहन की बुरी तरह से पिटाई कर दी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक बहन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देने के बजाए युवती की लाश को चोरी छिपे दफनाने का प्रयास कर रहे थे.
दरअसल, ये मामला बिजनौर की नगीना तहसील का है. जहां रहने वाली एक युवती का अपने ही एक रिश्तेदार से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसको लेकर परिजन और लड़की का भाई काफी नाराज था. प्रेम प्रसंग खत्म करने को लेकर नाबालिग युवती को परिजनों और भाई ने कई बार समझाया लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई.
इस बात से भड़क कर भाई सारिक ने पहले बहन की जमकर पिटाई की. उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मामले को छुपाने के लिए परिजनों ने युवती का शव चोरी छिपे दफनाने की तैयारी शुरू कर दी. इसके लिए परिजनों ने सवेरे ही कब्रिस्तान में कब्र खोद ली लेकिन इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की लाश को कब्जे में ले लिया. साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
एसपी देहात संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भाई सारिक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का एक रिश्तेदार युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसको लेकर उसने अपनी बहन को बहुत समझाया लेकिन उसने बात नहीं मानी. इसके बात उसे मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.