बिजनौर

डबल मर्डर से दहला बिजनौर : बसपा नेता हाजी एहसान और उनके भांजे की गोली मारकर हत्या

Special Coverage News
28 May 2019 4:54 PM IST
डबल मर्डर से दहला बिजनौर : बसपा नेता हाजी एहसान और उनके भांजे की गोली मारकर हत्या
x
नजीबाबाद बसपा के विधानसभा प्रभारी हाजी एहसान को दिनदहाड़े उनके ऑफिस में घुसकर मारी गोली.

बिजनौर : उत्तरप्रदेश से इस समय बड़ी ख़बर आ रही है. बिजनौर में बसपा नेता और उसके भांजे की ऑफिस में घुसकर गोली मारने की सूचना आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, नजीबाबाद बसपा के विधानसभा प्रभारी हाजी एहसान को दिनदहाड़े उनके ऑफिस में घुसकर गोली मारी गई है. अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में ऑफिस में बैठे भांजे की भी गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दी. वारदात के वक्त हाजी हसन अपने ऑफिस में एक धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे थे. तभी दो बदमाश मिठाई का डिब्बा लेकर उनके ऑफिस में घुसे और उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं.

गोलियां हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब को लगी. उन दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हाजी एहसान बसपा के नजीबाबाद विधानसभा के प्रभारी थे. नजीबाबाद में उनका प्रॉपर्टी का काम भी है. वहीं पर उनका ऑफिस भी मौजूद है.

डबल मर्डर की इस वारदात से शहर में हड़कंप मच गया. बसपा नेता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जांच पड़ताल शुरू हो गई.

आपको बतादें अभी हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के बाद कई जगह हत्या की खबरें आईं हैं. जहां हाल ही में अमेठी बीजेपी कार्यकर्ता की हुई हत्या के बाद बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी पहुंचकर अर्थी को कांधा दिया था.


Next Story