
Archived
डीएसपी को गोली मारकर हत्या करने वाला बिजनौर में पकड़ा गया
शिव कुमार मिश्र
5 July 2018 11:41 AM IST

x
सेना के जवान को अफसरान द्वारा छुट्टी न मिलना एक फौजी को इतना नागवार गुज़रा की उसने अपने ही डीएसपी अफसर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. आखिर कार हत्यारोपी फौजी को शिलॉन पुलिस ने बिजनौर जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर ही लिया.
मेघालय की राजधानी शिलॉन में साल 2017 मैं मुज़फ्फरनगर का रहने वाला आरपीएफ़ यानि रैपिड ऐक्शन फ़ोर्स का जवान अरविन्द ने ड्यूटी के दौरान अपने अफसर डीएसपी से छुट्टी देने की पेशकश की. छुट्टी न देने की हवस में अरविन्द ने ताबड़ तोड़ डीएसपी के सीने में कई गोलियां उतार दी. जिससे डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई थी.
मौकाए वारदात के बाद हत्यारोपी फौजी अरविन्द मौके से फरार चल रहा था. इसी बीच आज मुखबिर की सुचना पर शिलॉन आरपीएफ़ के अफसरों ने बिजनौर जिला अस्पताल से हत्यारे फौजी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड ली के लिए बिजनौर सीजेएम कोर्ट में पेश किया.
Next Story




