
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- बिजनौर में युवक की मौत...
बिजनौर
बिजनौर में युवक की मौत पर परिजनों का आरोप, मेरे भाई की हत्या हुई है
Special Coverage News
17 Oct 2019 11:51 AM IST

x
बिजनौर में युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए युवक के परिजन एसपी से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई। आपको बता दें कि नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह निवासी शमीम को मोहल्ले के ही कुछ लड़के 7 अक्टूबर की शाम करीब 6:00 बजे घर से बुलाकर ले गए थे जिसके बाद से शमीम घर वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने उसे फोन किया तो शमीम का फोन भी बंद आया जिसके बाद 8 अक्टूबर की शाम को उन्हें सूचना मिली कि वालिया होटल के पास नहर के पास स्थित जंगल में शमीम की लाश पड़ी हुई है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।
घटना के बाद पुलिस ने समीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आज इस मामले में शमीम के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Next Story




