Archived

बिजनौर पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
फैसल खान
बिजनौर: पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब बास्ता रोड से पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया. यह 5 पांचो आरोपी पड़ोस के जिला अमरोहा के रहने वाले हैं और यह गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते हैं.

एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया की बीती 7 तारीख को चांदपुर के पेट्रोल पंप मालिक से इन्होंने फायरिंग कर दहशत पैदा करके ₹230000 लूट लिए थे इनके कब्जे से ₹75000 केस और कई तमंचे और चाकू भी बरामद हुए हैं यह कई जिलों में वारदात कर चुके हैं और इन पर दर्जनों मुकदमे कायम है कई बार पहले भी जेल जा चुके है.
एसपी बिजनौर ने बताया कि यह गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी. जिसमें आज पुलिस को बडी कामयाबी मिली.

Next Story