Archived

गाजियाबाद की बारात बिजनौर से लौटी बिना दुल्हन के साथ

गाजियाबाद की बारात बिजनौर से लौटी बिना दुल्हन के साथ
x

दहेज़ की मांग कर रहे दूल्हे सहित कई बारातियो को लड़की पक्ष वालो ने बंधक बना लिया वो भी महज़ इसलिए क्यूंकि लड़के पक्ष दहेज़ के तौर पर गरीब परिवार वालो से पच्चीस लाख रुपए की डिमांड करने लगे.


घंटो चले विवाद में लोनी गाज़ियाबाद से आयी बारात को बिन दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा. घंटो तक बैंकेट हाल में हंगामा चलता रहा है. लेकिन नतीजा कोई नहीं निकला बल्कि बरात को वापिस जाना पड़ा. दुल्हन पक्ष के मुताबिक दूल्हे वाले दहेज़ के तौर पर पच्चीस लाख कर रहे थे. साथ ही शादी में दुल्हन को चढ़ाने के लिए घर से जेवरात भी नहीं लाये थे.


बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के निजी बैंकट हाल में बरात आयी थी. यह बारात अब बिना दुल्हन लिए अपने घर गाजियाबाद चली गई, जबकि दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर दहेज का आरोप लगाया है.

Next Story