

x
नए थानाध्यक्ष को अपराधियो ने दी गोलियों से सलामी।
रिपोर्ट -फैसल खान
बिजनौर (स्योहारा): स्थानीय थाने में शरद पंवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में एंट्री करते ही अपराधियो दो सगे भाइयों पर गोलियां बरसा कर स्वागत किया। दोनो भाइयो को जहां हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है तो वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए ।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार मोहल्ला मिलकियांन निवासी वसीम व अलीम पुत्रगण अमीरुद्दीन आज रात लगभग 9 बजे अपने घर के बहार सड़क पर थे। आरोप है कि तभी पुराना हिस्ट्री शीटर अकरम पुत्र असलम उर्फ सीनू निवासी मिलकियांन जो कि गत दिनों पूर्व ही जेल से जमानत पर आया है अपने साथ अन्य तीन बदमाशों के साथ आया आया और कई हवाई फायरिंग करते हुए सीधे वसीम और अलीम पुत्रगण अमीरुद्दीन को निशाना साधते हुए गोलियां बरसा दीं। जिस कारण दोनो भाई लहू लुहान होकर सड़क पर गिर गए।
इसके बाद चंद मिनट पहले ही स्थानीय थाने का चार्ज सम्भालने वाले नव नियुक्त थाना ध्यक्ष शरद पंवार तुरन्त ही मोके पर पहुंचे और तुरन्त ही दोनो घायलों को सीएचसी पहुंचाया,जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद नगर व क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
Next Story




