
आईजी ने अपने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को दिया संवाद का मंत्र

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यूपी की कमान संभालते हुए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्राइम को लेकर जहा जनपदों से क्रिमिनल का सफाया करने के लिये अपने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था। उधर यूपी पुलिस ने इसी निर्देश को लेकर तकरीबन हर जनपद में बदमाशों पर लगाम लगाने के लिये एनकाउंटर अभियान चलाकर सैकड़ो बदमाशो को मार गिराया।
उधर यूपी में लगभग 11 महीने पहले सरकार का निज़ाम बदलने के बाद ही यूपी सरकार ने अब बड़े मंडल में पुलिस अधिकारी के पद को लेकर भी काफी हेर फेर किया है। लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह ने कमान संभाल के बाद सभी बड़े मंडल में आईजी पुलिस अधिकारी को नियुक्त करने का काम किया है। इसी कड़ी को लेकर मुरादाबाद मंडल के नये आईजी विनोद कुमार सिंह ने बिजनौर जनपद की सुरक्षा व्यावस्था को लेकर 2 दिवसीय जायजा लिया और अधिकारी सहित पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए।




