
Archived
प्यार में क़त्ल, सिरफिरे आशिक़ ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतारा
शिव कुमार मिश्र
26 Dec 2017 10:51 AM IST

x
एक सिरफिरे आशिक़ ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया वो भी महज इस लिए की दोनों रिश्ते में बुआ भतीजे का रिश्ता जो रखते थे. जाँच पड़ताल में आखिरकार आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
कफ़न से लिपटी ये लाश लक्ष्मी कोर की हे जो बिजनौर के थाना रेहड़ के लाल बाग इलाके की रहने वाली थी गौरतलब हे की 21 दिसंबर की सुबहा को लक्ष्मी कोर घर से लापता हो गई थी तमाम तलाशने के बाद २२ दिसंबर की दुपहर को पड़ोस के ही जिम कार्बेट नेशनल पार्क के जंगल में लाश मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया था.
पुलिस की तफ्तीश और पोस्मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी कोर की गला दबा कर की गयी थी साथ ही पेठ में चार माह का बच्चा भी पल रहा था. वही पुलिस ने सख्ती से मृतका के परिवार वालो से पूछा तो हत्या के सारे राज खुलते चले गए.
पड़ोस का ही रहने वाला मलकित सिंह लक्ष्मी प्यार करता था इसी बिच दोनों के नाजायज सम्बन्ध भी हो गए थे दोनों रिश्ते में बुआ भतीजे का रिश्ता भी रखते थे. इसी बीच लक्ष्मी कोर के पेठ में मलकित सिंह का बच्चा भी पल रहा था. बेहद करीब रिश्ता होने की वजह से चाहकर भी शादी नहीं कर सके इसी दौरान चालाकी से मलकित ने अपनी प्रेमिका को ज़हर देकर खुद भी मरने का नाटक रचा /लक्ष्मी कौर ने जैसे ही ज़हरीला पदार्थ जैसे ही खाया तो वो बेहोश हो गयी और फिर प्रेमी मलकीत ने गला दबाकर प्रेमिका को मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज क़र लिया है हलाकि इस पुरे मामले में आरोपी मलकीत ने अपना गुनाह क़बूल लिया है.
Next Story




