Archived

बस अड्डे पर जेब कतरे की लाइव पिटाई

x
बिजनौर मे लोगों की जेब कटने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। ये शातिर जेब क़तरे अक्सर लोगों की जेब पर हाथ साफ करते रहते हैं। कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद भी ये लोगों की जेब काटने से बाज नहीं आते।

ऐसा ही एक मामला सामने आया बिजनौर बस अड्डे पर दो जेब कतरे बस में चढ़ रहे यात्रियों का पर्स चोरी करना चाहते थे। तभी मुसाफिरों ने जेब कतरे को सरे राह पकड़कर इनकी जमकर पिटाई कर डाली। ये जेब कतरे पिटते रहे और जमा भीड़ तमाशा देखती रही, बाद में 100 डायल पुलिस जेब कतरे को अपने साथ थाने ले गई।

बिजनौर जिले का रोडवेज़ बस अड्डा आजकल जेब कतरो के लिये मुसाफिरों का पर्स चुराने का अड्डा बना हुआ है। इस बस अड्डे पर आये दिन जेब कतरे पकडे जाते है। प्रशासन को बिजनौर रोडवेज पर पुलिस कर्मी की नियमित रूप से ड्यूटी लगानी चाहिए। जिससे मुसाफिरों को इन जेबकतरों से छुटकारा मिल सके।
फैसल खान

Next Story