Archived

यूपी में पांच मासूमों की मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

यूपी में पांच मासूमों की मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
x
बिजनौर जिला महिला अस्पताल में 3 दिन पूर्व एक साथ 5 नवजात बच्चों की हुई मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। आज एडीएम और एसडीएम ने जिला अस्पताल में जाकर पीड़ित लोगों के बयान दर्ज किए और इन लोगो से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित परिवारों ने अस्पताल में लापरवाही के साथ साथ सुविधा शुल्क मांगने और अभद्रता करने की शिकायत भी जांच टीम से दर्ज कराई।




अपर जिलाधिकारी मदन सिंह गर्ब्याल और एसडीएम सतेंद्र सिंह आज एक साथ 5 नवजात बच्चों की मौत की जांच करने जिला महिला अस्पताल पहुचे। पीड़ित माता पिताओ से अलग अलग जानकारी लेकर उनके बयान दर्ज किए ।पीड़ित लोगों ने अस्पताल की लापरवाही के साथ साथ सुविधा शुल्क मांगने ओर अस्पताल स्टाफ द्वारा अभद्रता करने की अलग अलग शिकायत की। इस दौरान अस्पताल में पूरी तरह अफरा तफरी मची रही है।



उधर मदन सिंह गर्ब्याल एडीएम जांच अधिकारी का कहना है कि आज वह डीएम साहब के आदेश पर एक साथ हुई 5 नवजात बच्चों की मौत की जांच करने के लिए अस्पताल में आये थे ।यहा पीड़ित लोगों से बात की है उनके बयान दर्ज किए गए है। कुछ लोगो ने अभद्रता करने औऱ लापरवाही की बात की है कुछ ने सुविधा शुल्क मांगने वाट्सअप पर भी शिकायत की है ।जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी जाएगी फिर उसी के आधार पर कार्यवाही होगी।


बिजनौर से फैसल खान की रिपोर्ट
Next Story