
मायावती होंगीं महागठवंधन की इस सीट से उम्मीदवार और बन सकती है पीएम!

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती है. मायावती महागठवंधन के उम्मीदवार के तौर पर पश्चिमी यूपी को नगीना सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती है. मिली जानकारी के मुताबिक़ बसपा सुप्रीमों संसद में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. इसके चलते कुछ लोग उन्हें बिजनौर का वाशिंदा भी मान बैठे थे. चूँकि नगीना मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है जबकि यह सिट सुरक्षित सीट में आती है. इस समय यहाँ से बीजेपी के सांसद डॉ यशवंत सिंह है. यशवंत भी बीजेपी से नाराज बताये जा रहे है.
मायावती यूपी में लोकसभा चुनाव में एक सुरक्षित सीट की तलाश में है ताकि एक भी सांसद न होने का तमगा फिर न लग जाय. चूँकि मायावती का पश्चिमी यूपी से लगाव ज्यादा रहा है. बिजनौर से सांसद बनने के साथ सहारनपुर की हरोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी है. चूँकि यह सीट जाट और मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती है तो इससे सुरक्षित सीट बसपा सुप्रीमों को शायद ही कोई नजर आये.
कहा जा रहा है कि 2004 के परिसीमन में बनी नगीना लोकसभा क्षेत्र से अब तक बसपा का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया है. जबकि इस सीट पर साढ़े तीन लाख दलित मतदाता और पांच लाख से ज्यादा मुस्लिम मतदाता है. ब्राह्मण , बनिया ठाकुर के भी वोट है. जाट भी इस लोकसभा में ठीकठाक हालात में है. ऐसे में बसपा सुप्रीमों की निगाह भी इस सीट पर बनी हुई है. हालंकि अभी महागठवंधन का भी रास्ता साफ़ नहीं हुआ है. जबकि बीजेपी महागठवंधन को किसी भी कीमत पर बनने देना नहीं चाहती है. इसके लिए उसने अपने सहयोगी दलिते नेता और मंत्री रामदास अठावले को बसपा मुखिया के पास भेजा भी. हालांकि राजनीत में सब जायज होता है कब कौन किसकी गोद में बैठ जाय कहा नहीं जा सकता है.




