बिजनौर

यूपी के बिजनौर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Shiv Kumar Mishra
17 Jan 2020 10:22 PM IST
यूपी के बिजनौर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
x

फैसल खान बिजनौर

बिजनौर में नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पड़ोस के ही रहने वाले दो युवकों के खिलाफ धामपुर थाने में तहरीर दी थी। इस तहरीर को लेकर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आज जेल भेज रही है।

धामपुर थाना क्षेत्र के बितनपुर गांव की रहने वाली एक नाबालिग आठवीं क्लास की छात्रा के साथ पड़ोस के ही रहने वाले दो युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने आज पड़ोस के ही रहने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म के मामले को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस जांच कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

Next Story