बिजनौर

भाजपा द्वारा जारी कमल संदेश पदयात्रा डाक बंगला पहुंचकर हुई संपन्न

Special Coverage News
16 Dec 2018 3:39 AM GMT
भाजपा द्वारा जारी कमल संदेश पदयात्रा डाक बंगला पहुंचकर हुई संपन्न
x

बिजनोर के चांदपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश भर में कमल संदेश पद यात्रा का आयोजन किया गया था। शनिवार को भाजपा की कमल संदेश पद यात्रा विधानसभा क्षेत्र चांदपुर में भ्रमण के बाद नगर स्थित डाक बंगले में पहुंचकर संपन्न हुई।


जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता राजन गौतम ने तथा संचालन डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने किया। क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा में जो जोश दिखाया है। उसी जोश के साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से जुट जाएं ,उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने तथा जनहित कार्यों में बढ़ चढ़के हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया।


विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल अशोक नेता, विधायक पति हरी राज सिंह ,प्रधान विपिन कुमार ,कमल सिंह, पुष्कर, राजकुमार ,योगेंद्र सिंह, प्रहलाद जोशी , महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रीति कौशिक, शोभा शर्मा उर्फ लाली, सीमा शर्मा, रागनी महेश्वरी ,कंचन देवी ,आदि मौजूद रहे।

Next Story