

x
फैसल खान
बिजनौर: पशुओं के लिए चारा लेने गई माँ बेटी को बुलेरो कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई गुस्साए मृतक के परिवार वालों ने शव को रखकर सड़क पर जाम लगा दिया ।मौके पर भारी फोर्स तैनात जाम खुलवाने की लोगो से जद्दोजहद कर रही है।
बिजनौर के थाना शिवालाकला के इस्माईलपुर इलाके की जहाँ पर माँ व बेटी अपने पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने के लिए जा ही रही थी कि इसी दौरान तेज़ी से आ रही बुलेरो कार ने माँ बेटी को उड़ा दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की तमाम कोशिशें की लेकिन मृतक के परिवार वालो का यही कहना था कि जब तक कार ड्राइवर मौके पर नही आता तब तक जाम लगा रहेगा। वहीं सड़क हादसे के बाद थाने की नाक के नीचे हुए हादसे के बाद पुलिस काफी देर से पहुँचने की बात इलाके के लोगो ने कहकर अपनी नाराजगी जताई।
Next Story




