
Archived
नूरपुर विधानसभा सीट से सपा बसपा गठबंधन ने नईमुलहसन को बनाया प्रत्याशी हुआ नामांकन
शिव कुमार मिश्र
10 May 2018 8:23 AM IST

x
बिजनौर उपचुनाव में सयुंक्त उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया
फैसल खान
बिजनौर नूरपुर विधान सभा सीट से सपा बसपा गठबंधन ने नईमुलहसन को अपना प्रत्याशी बनाया है. नईमुलहसन नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे. नूरपुर में होने जा रहे उप चुनाव में सपा बसपा गठबंधन ने नईमुलहसन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. नईमुलहसन ने आज बिजनौर कलेक्ट्रेट सदर चुनाव कार्यलाय पहुंचकर नामंकन पत्र दाख़िल किया. दरअसल नूरपूर विधायक लोकेन्द्र चोहान की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गयी थी. सीट खली होने की वजह से इस सीट पर उप चुनाव होना है. जिसके चलते आज नामंकन हुआ.
लोगो की सहानुभूति देख नईमुलहसन की छाती चौड़ी होतीं दिखीं और कहा की नगर में जो भी कार्य अधुरा पड़ा है उसको पूरा करना मेरा कर्तव्य है और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की हमारी आमने सामने की टक्कर है. हमें भाजपा को नीचे दिखाना है. हमारा गठबंधन ये करके दिखायेगा और नगर में हो रहे महिलाओ पर अत्याचार जैसी समस्या से निजात दिलाने की बात कही.
Next Story




