
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- बिजनौर में ओवरलोड ट्रक...

x
फैसल खान बिजनौर
बिजनौर के धामपुर में आज उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक पलट गया ट्रक के नीचे तीन लोग दब गए जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जिसमे एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूरा मामला सीसीटीवी में हुआ कैद
दरअसल यह यह हादसा बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हुआ जब एक गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पलट गया जिसमें तीन वाहन दब गए एक रिक्शा दो मोटरसाइकिल जिसमे तीन लोग भी दब गए मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्कयू कर गन्नों के नीचे दबे हुए तीन लोगों को निकाला जिसमे एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Next Story




