
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- बिजनौर में कोरोना...
बिजनौर में कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति के मिलने से मचा हडकम्प, अस्पताल में भर्ती

फैसल खान
बिजनौर।-सिंगापुर से लौटे युवक को कोरोना वायरस के लक्षण के सन्देह में जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती. लखनऊ जांच के लिए युवक के सैंपल भेजे गए.
बिजनौर के नूरपुर का रहने वाला एक युवक सिंगापुर में काम करता है वह 2 दिन पूर्व सिंगापुर से बनारस होते हुए वापस बिजनौर पहुंचा जहां पर उसका चेकअप किया गया तो उसके अंदर बुखार ओर जुकाम के लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसको तुरंत जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड( कोरोना वायरस) मैं भर्ती कराया गया है.
अस्पताल प्रशासन ने युवक के ब्लड सैंपल आदि लेते हुए जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं आइसोलेशन वार्ड के बाहर पुलिस के जवान को भी तैनात किया गया है और डॉक्टर की टीम वहां मौजूद है इस वार्ड में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है सिर्फ डॉक्टर की टीम की इसमें जाकर मरीज का परीक्षण कर रही.




