Archived

बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में
x
फैसल खान
बिजनौर। थाना नगीना देहात थाने क्षेत्र में नवंबर 2016 को मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया था। जहाॅं पर एक आरोपी ने अपनी हवस को मिटाने के लिए एक साढे चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। परिजनो ने जब बच्ची को खून से लथपथ देखा तो उनके होश उड गये थे। उस समय बच्ची की गम्भीर हालत देखते हुए उसे इलाज के लिए मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

इस मामले को लेकर पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। उधर इस घटना के बाद उस समय गांव में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। उधर पुलिस ने इस पूरे घटना क्रम की बारीकी से जांच करके पीड़ित बच्ची के परिवार के दूर के रिस्तेदार एक युवक को गिरफ्तार कर बच्ची के सामने आरोपी को लाकर पुलिस ने आरोपी युवक की शिनाख्त करके उसे आज जेल भेज दिया है।


बिजनौर के गांव नगीना देहात थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में 4 नवंबर 2016 को एक मासूम बच्ची से रेप का मामला प्रकाश में आया था। जहाॅं पर शाम के समय पीड़ित बच्ची के दूर के एक दरिंदे रिस्तेदार आरोपी इरफान ने बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव में एक सुनसान पडे खण्डर मे ले जाकर उसके साथ रेप किया और बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर जब बच्ची खून से सने कपड़ो में घर पहुची तो बच्ची के घर वालो के होश उड़ गए।उधर मासूम बच्ची के साथ रेप की इस घटना से गांव वाले भी दहशत जदा हो गए थे। उस समय खून से लथपथ बच्ची को परिजनों ने आनन-फानन मे उसको नगीना के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाॅं से डाक्टरो ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया। लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बच्ची को इलाज के लिये मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था।

फिलहाल मासूम बच्ची का मेरठ के मेडिकल में इलाज चल रहा था और पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी थी। उधर इस रेप के मामले को लेकर बिजनौर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया की आरोपी इरफान बच्ची के ही परिवार के दूर रिस्तेदार का लड़का है और बच्ची को केक का लालच देकर इसने ही बच्ची से रेप किया था। पुलिस ने इस घटना में बच्ची से पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।
Next Story