
Archived
बिजनौर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो दस हजार के इनामी बदमाश समेत एक दरोगा को लगी गोली
शिव कुमार मिश्र
14 July 2018 11:38 AM IST

x
बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर नहर पर पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई दोनों तरफ से चली गोली में एक दरोगा और दोनों बदमाश घायल हो गए है। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल यह पूरा मामला है। बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जंहा के गढ़मलपुर नहर पर आज देर रात पुलिस और स्वाट टीम को बदमाशो की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेरा बंदी की बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में गोली चला दी। दोनों तरफ से चली गोली में एक दारोगा संजय सिंह और दोनों बदमाश घायल हो गए। तीनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वंही एसपी सिटी का इस मामले में कहना है कि दोनों बदमाशो पर दस दस हज़ार का इनाम था और आज पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। पकड़े गए दोनों बदमाश शमशाद और नोशाद है यह दोनों शातिर है इन पर संगीन धाराओ में कई मुकदमे दर्ज है।
Next Story




