Archived

100 यूपी की मोटर साइकिलों से अब पुलिस करेगी क्राइम कंट्रोल

100 यूपी की मोटर साइकिलों से अब पुलिस करेगी क्राइम कंट्रोल
x

फैसल खान

बिजनौर: प्रदेश में यूपी की सरकार बनने के बाद जहाँ आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। वहीं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने बदमाशों की नाक में दम कर रखा है।बदमाशो पर अब अंकुश लगाने के लिये और जल्द पकड़ धकड़ के लिये अब पुलिस 100 यूपी मोटर साइकिल से बदमाशो को पकड़ेगी। पुलिस अधिकारियों का दावा इन मोटर साइकिल से पुलिस अब जल्द से जल्द उन जगहों पर पहुचेंगी जहा पर 100 डायल यूपी पुलिस की जीप नही पहुँच सकती। इन मोटर साइकिल के आ जाने से बदमाशो के बीच पुलिस की धमक बढ़ेगी और आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगेगा।



बिजनौर पहुँचे मुरादाबाद आईजी विनोद कुमार सिंह ने 100 डायल बाइको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजी ने बताया कि बिजनौर जनपद की पुलिस को शासन से अभी 13 यूपी 100 की पुलिस को मोटर साइकिल मिली है।साथ ही जल्द ही अन्य और मोटर साइकिल अपराध को नियंत्रण करने के लिये मिलेंगी। अभी प्रथम चरण में जनपद को 13 मोटर साइकिल दी गई है।जल्द ही जनपद की पुलिस को अन्य मोटर साइकिल भी मिलेंगी। इन मोटर साइकिल से पुलिस कुछ ही समय मे आपराधिक घटना स्थल पर पहुँचकर घटना देने वाले बदमाशो को गिरफ्तार करेगी।ये हाईटेक मोटर साइकिल काफी कम समय में ज्यादा रफ्तार से भाग सकती है। इसमें पुलिस हूटर सहित अन्य कई सुविधा है। जनपद के कुछ क्षेत्रों में पुलिस जीप से घटना स्थल तक जाने में काफी समय लगता था।अब इन मोटर साइकिल से सड़क पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस कुछ ही समय मे घटना स्थल पर पहुँचकर बदमाशो को पकड़ने का काम करेगी।

Next Story