
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- यूपी ठंड से हुई गरीब...

x
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात महिला ठंड से कापती हुई जीआरपी पुलिस को बदहवास हालत में मिली थी। महिला को इलाज़ के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस महिला के घर वालो का पता कर रही है। लेकिन अभी महिला के घर वालो का पता नही चल सका है।
बिजनौर नजीबाबाद के एसओ अशोक कुमार ने बताया कि स्टेशन के नजीबाबाद के प्लेटफार्म नंबर 1 में अज्ञात महिला ठंड से ठिठुरती हुई बदहवास हालत में जीआरपी पुलिस को मिली थी।अस्पताल में ले जाकर पता चला कि महिला ने दम तोड़ दिया है। अभी ये पता नही चल सका है महिला कहा की रहने वाली है और स्टेशन से कहा जाने वाली थी। महिला के शव का पंचनामा भरकर महिला की लाश को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Next Story