Archived

बिजनौर में महिला मीडियाकर्मी के साथ रेप का प्रयास

बिजनौर में महिला मीडियाकर्मी के साथ रेप का प्रयास
x
बिजनौर के थानाक्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम बाँकपुर निवासी पंजाब में मीडिया कर्मी के साथ उसको घर मे अकेला पाकर गाँव के ही खलील नाम के व्यक्ति ने जबरन रैप का प्रयास किया। युवती की चीख पुकार सुनकर गाँव के कई लोग इकठ्ठा ही गए और आरोपी मौका देख भाग निकला। जो हाल ही में अपने गाँव आयी हुई थी।

दरअसल पूरा मामला ये है मीडियाकर्मी युवती पंजाब से अपने पैतृक गाँव बाँकपुर आयी हुई थी। घरवाले किसी रिश्तेदार के यहाँ शादी मे चले गए। युवती को अकेला देखकर गाँव का ही खलील नाम का व्यक्ति उसके घर आकर पहले तो फ़ोन नंबर मांगने लगा नंबर न दिए जाने पर युवती के साथ जबरन रैप का प्रयास करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले। युवती की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के कई लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी वहाँ से भाग निकला।

युवती व उसके परिवार ने मामले की तहरीर संभंधित थाने को देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। जिसके बाद सब ही युवती को लगातार केस वापस लेने की धमकियां मिल रही है। युवती ने मीडिया बात करते हुए बताया कि आरोपी के राजनेतिक संबंध मज़बूत होने के कारण पुलिस भी उसके खिलाफ कार्यवाही करने से कतरा रही है। तो वही इंसाफ़ न मिलने की स्थिति में युवती परिवार सहित आत्महत्या करने को मजबूर है।
फैसल खान बिजनौर

Next Story