

x
बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी ने बिजनोर जिले में तैनात हजारो पुलिस कर्मियों को नए साल का तोफा दिया है एसपी प्रभाकर चौधरी ने भारत सरकार के ग्रह मन्त्रालय से परमिशन लेकर बिजनोर पुलिस लाइन में केंद्रीय केंटीन खुलवाई है । इस केंद्रीय केंटीन से पुलिस कर्मियों को बिना टेक्स दिए ही घरेलू सामान उपलब्ध होगा। आज डीआईजी मुरादाबाद ने इस केंटीन का उद्घाटन किया है।
बिजनोर पुलिस लाइन में केंद्रीय पुलिस केंटीन का उदघाटन कर रहे ये है मुरादाबाद के डीआईजी ओमकार सिंह। ओमकार सिंह की माने तो जिले के कप्तान प्रभाकर चौधरी की पहल पर भारत सरकार की अनुमति से ये कैंटीन खोली गई है। इस कैंटीन से जिले में तैनात 1800 पुलिस कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
बिजनोर सूबे का पहला जिला है जहां पर ग्रह मन्त्रालय के आदेश पर ये कैंटीन खोली गई है।और ये सब कुछ हुआ है जिले के कप्तान प्रभाकर चौधरी की पहल से। इस कैंटीन से घरेलू सामान ,कॉस्मेटिक्स समान , राशन सामग्री सहित जूते मोजे और सुटकेश 40 प्रतिशत सस्ते मिलेंगे।
इस केंटीन से ओरिजिनल कंपनी का सामान 40 प्रतिशत तक सस्ता मुहैया कराया जाएगा। केंटीन के खुलने से जिले के पुलिस कर्मी और पुलिस अधिकारी काफी खुश है। इस केंटीन के पहले ग्राहक भी खुद डीआईजी साहब ही बने है । डीआईजी ओमकार सिंह ने खुद खरीदारी की है।
रिपोर्ट फैसल खान बिजनोर
Next Story




