Archived

युवती से मना रहा था, रंगरेलियां लेकिन पहुंची पुलिस और फिर ..

युवती से मना रहा था, रंगरेलियां लेकिन पहुंची पुलिस और फिर ..
x
लिस ने पटवारी और लड़की को शहर के काजीपडा मोहल्ले के शाजिद नाम के युवक के घर से गिरफ्तार किया है।

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के रम्मू के चौराहे के पास से एक मकान में नशे की हालत में रंग रेलिया मना रहा पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पटवारी और लड़की को शहर के काजीपडा मोहल्ले के शाजिद नाम के युवक के घर से गिरफ्तार किया है।


पुलिस को मोहल्ले वालों ने पटवारी के रंग रेलिया मनाने की सूचना फोन पर दी थी। उधर मौके पर पहुची पुलिस जब इन दोनों को पकड़ कर थाने ले जाने लगी तो वहाँ तमाशा देखने वालों का हुजूम लग गया ।



जनपद बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में पटवारी का काम कर रहे एक युवक सौरभ मालिक को पुलिस ने अपनी प्रेमिका के साथ रंग रेलिया मनाते हुए शहर के एक कमरे से पकड़ लिया।उधर मौके पर पहुची पुलिस को पटवारी ने नशे में रौब ग़ालिब करते हुए अपने को पटवारी बताया ।उधर पुलिस से बतमीजी करने पर पुलिस ने पटवारी को मौके पर ही दो तीन तमाचे भी लगाए।

उधर पता चला है की पटवारी सौरभ अपनी प्रेमिका शालिनी के साथ रंग रेलिया आये दिन अपने दोस्त के कमरे में मनाने आया करता था। उधर इसी से नाराज़ मोहल्ले वालों ने आज इसकी शिकायत बिजनौर आबकारी पुलिस को कर दी। पता चला है पटवारी बिजनौर के नजीबाबाद तहसील में कार्यरत है और बागपत जिले का रहने वाला है। उधर प्रेमिका मेरठ की रहने वाली बताई जा रही जो नोएडा में किसी प्राइवेट संस्था में काम करती है।

पुलिस इन दोनों को संदिग्ध अवस्था मे पकड़कर थाना कोतवाली शहर ले गई है। उधर थाना प्रभारी धामा ने बताया की पुलिस को इन दोनों की सूचना मिली थी। इन दोनों को थाने लाया गया है। अभी इनसे पूछताछ जारी है। इनके घर वालो को बुलाया गया है। बातचीत के बाद जो भी उचित कार्यवाही होगी वो की जाएगी।

Next Story